Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाईपास के बाद उपेक्षित हुई भौंरा-शाहपुर की पुरानी सड़क, सुधार की मांग उठी

By
On:

खबरवाणी

बाईपास के बाद उपेक्षित हुई भौंरा-शाहपुर की पुरानी सड़क, सुधार की मांग उठी

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश कावड़कर ने तहसीलदार से की चर्चा, जर्जर सड़क से बढ़ रही परेशानी

भौंरा। नेशनल हाईवे बनने के बाद भौंरा और शाहपुर क्षेत्र में बाईपास मार्ग शुरू होने से गांव के भीतर से गुजरने वाली पुरानी सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश कावड़कर ने तहसीलदार महोदय से चर्चा कर अपना पक्ष रखा और उन्हें क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बाईपास बनने के बाद इस पुराने मार्ग की उपेक्षा हो रही है, जबकि आज भी बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।
ओमप्रकाश कावड़कर ने कहा कि भौंरा-शाहपुर की पुरानी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देते हुए सड़क का सुधार एवं सौंदर्यकरण कराना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
वहीं तहसीलदार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि संबंधित विभाग को स्थिति से अवगत कराकर आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा जाएगा, जिससे जल्द समाधान निकल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ तो आने वाले समय में दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ सकती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News