खबरवाणी
सड़क निर्माण की स्वीकृति प्र जताया विधायक का आभार
मुलताई।क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा आष्टा से अमरावती घाट सड़क निर्माण की मंजूरी दिलाने पर अमरावती घाट एवं प्रभात पट्टन के ग्रामीणों ने प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़ के नेतृत्व में विधायक चंद्रशेखर देशमुख क़े निवास ग्राम परसोडी पहुंचकर आभार व्यक्त किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख के अथक प्रयासों से दो सड़क निर्माण मोही से पिसाटा एवं आष्टा से अमरावती घाट सड़क निर्माण की मंजूरी मिली l ग्राम आष्टा से अमरावती घाट 2.20 किमी सड़क निर्माण मंजूरी दिलाने पर अमरावती घाट एवं प्रभात पट्टन की ग्रामीणों द्वारा मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़ के नेतृत्व में विधायक चंद्रशेखर देशमुख निवास ग्राम परसोडी पहुंचकर आभार व्यक्त किया गया l मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़ ने बताया कि आष्टा से अमरावती घाट सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा l आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, मनोज देशमुखमहामंत्री, पूर्व जनपद सदस्य रोशन पटेल देशमुख, पूर्व महामंत्री मंगल नरवरे, देवेंद्र सातपुते, मंडल उपाध्यक्ष बूथ अध्यक्ष विजय देशमुख, शिवशंकर देशमुख, राजू सातपुते, कमलेश बनकर,सुरेश बारमासे अक्षु पवार, मारुति लोखंडे,आनंदराव देशमुख,भीमराव देशमुख,साहेबराव देशमुख, रमेश साकरे धर्मेंद्र सातपुते, अरुण गायधने,लखन नाडेकर विश्वेश्वर नाडेकर प्रमुख रूप से मौजूद रहे l





