Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

श्रावण मास के तीसरे सोमवार भी निकल गई महाकाल की सवारी

By
Last updated:

खबरवाणी

श्रावण मास के तीसरे सोमवार भी निकल गई महाकाल की सवारी

मुलताई।मां ताप्ती की नगरी में श्रावण महीने के तीसरे सोमवार को महाकाल की सवारी निकाली। ताप्ती सरोवर के तट पर स्थित सत्यनारायण मंदिर से भोलेनाथ के जयकारों के साथ महाकाल की सवारी निकाली गई। महाकाल के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महाकाल का पूजन किया।

महाकाल की सवारी निकलने के पहले पं. राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में तपतेश्वर मंदिर में अभिषेक पश्चात सत्यनारायण मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर शिव भक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद शाम को महाकाल की सवारी निकाली गई। झांझ मंजीरे की धुन पर भोलेनाथ के भक्त नाचते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ताप्ती परिक्रमा करते हुए महाकाल की सवारी फव्वारा चौक, गांधी चौक सहित अन्य प्रमुख मार्गों से निकली। नगर भ्रमण कर वापस सत्यनारायण मंदिर पहुंची। पं. राहुल शर्मा ने बताया सावन के प्रत्येक सोमवार को पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक कर महाकाल की सवारी निकाली जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News