Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र पर हो रहा है अतिक्रमण, सौपा आवेदन

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र पर हो रहा है अतिक्रमण, सौपा आवेदन

मुलताई। पवित्र नगरी मे मां ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र मे नव निर्माण कर अतिक्रमण करने के आरोप लगाते हुए ताप्ती भक्त डीके कालभोर, गोलू उघड़े सहित अन्य लोगो ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन मे बताया ताप्ती नदी का प्रवाह क्षेत्र पुराना खसरा नंबर 242 नया 568 ताप्ती नदी तालपानी सुधार कर दर्ज किया है।जिस पर नगरपालिका द्वारा बोर्ड लगाया गया है।ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र पर खम्बे गाढ़कर अतिक्रमण किया जा रहा है. उक्त जमीन पर नगरपालिका ताप्ती नदी के छोटे सरोवर पर अवैध रूप से सीमेंट की रोड बना दी है। जिस पर बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है. ताप्ती भक्तो ने उक्त मामले जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News