Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लाख पार्थिंव शिवलिंग का निर्माण हुआ प्रारंभ

By
On:

खबरवाणी

लाख पार्थिंव शिवलिंग का निर्माण हुआ प्रारंभ

बुरहानपुर। पवित्र श्रावण मास के पहले दिन से उपनगर लालबाग के चिंचाला स्थित श्रीराम मंदिर मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया। यह कार्य पुरे श्रावण माह के दौरान क्षेत्र की सनातनी धर्मप्रेमी जनता और महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। श्रीराम मंदिर संस्थान के अध्यक्ष अमर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन मंदिर पुजारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा के द्वारा भगवान भोलेनाथ, श्री गणेश, श्रीराम दरबार का विधिवत पूजन करने के साथ ही शिवलिंग निर्माण के लिए लायी गई मिट्टी का भी पूजन कर शिवलिंग निर्माण प्रारंभ किया गया। प्रथम दिवस करीब 1200 शिवलिंग बनाए गए हैं। उन्होने कहा कि चिंचाला में स्थित करीब 130 वर्ष पुराने श्रीराम मंदिर में पिछले 8 वर्षो से लगातार पवित्र श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए पार्थिव शिवलिंग का निर्माण पुरे भक्ति भाव के साथ किया जा रहा हैं। उसी के तहत इस वर्ष भी श्रावण मास के पहले दिन से ही सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। संस्थान के अध्यक्ष अमर यादव, सचिव गणेश दुनगे, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार से सावन के एक महीने तक रोजाना पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। समिति द्वारा पिछले 8 वर्षों से सावन महीने में पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसको लेकर भक्तों में भी काफ ी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा हंै। पार्थिव शिवलिंग निर्माण को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हंै।

समिति के सचिव समिति गणेश दुनगे ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग के निर्माण के साथ ही साथ इस पवित्र माह में18 अगस्त से 24 अगस्त तक दोपहर 2 बजे से 5 तक कथा वाचक आदरणीय ममता दीदी के मुखारबिंद से श्रीराम कथा का रसपान करवाया जाएगा। इसी दौरान 20 अगस्त को आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा रात्रि 9 बजे गान, ग्यान और ध्यान का महात्संग का आयोजन किया जाएगा, 25 अगस्त को बनाए गए सवा लाख पार्थिंव शिवलिंग का विधी विधान के साथ पूजन कर विसर्जन चल समारोह निकालते हुए पवित्र मां ताप्ती में विसर्जन होगा। साथ ही 26 अगस्त को सुबह 11 बजे से सुंदरकांड के पाठ के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जागएा। इस दौरान मंदिर पूजारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, लालचंद साहू, चंपालाल यादव, बंशीलाल गुप्ता, रूपचंद वाधवानी, उषा मिश्रा, लक्ष्मी श्रीवास, संपतबाई वर्मा, संताष बैडवाले सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News