खबरवाणी
बौद्ध समाज ने पुलिस प्रशासन का नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत किया आभार सम्मान…
बुरहानपुर।
पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान को पूरी जिम्मेदारी से चलाए जाने पर बौद्ध समाज द्वारा पुलिस प्रशासन का आभार सम्मान सम्मान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करने पहुंचे थे परंतु पुलिस अधीक्षक महोदय की व्यवस्था होने के कारण उनका समय ना मिला तो एडिशनल एसपी प्रदीप शिंदे जी से मिलकर पूरे पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया क्योंकि बड़ी ईमानदारी के साथ में थानेदार से लेकर तो हर जवान तक इस अभियान में पूरे महीने भर से लगे हुए थे जिसका संदेश देशभर में सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत अच्छा गया, दत्तू मेढ़े भीम आर्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आज हर समाज में दो प्रकार के नशे बढ़ गए हैं पहला नशा मोबाइल का और दूसरा शराब का इन दोनों पर अंकुश यदि लग जाए तो देश का कल्याण हो सकता है, क्योंकि हर तीसरा व्यक्ति शराब की लत में लग चुका है और शराब में अल्कोहल की मात्रा अधिक होने के कारण अभी के युवा बहुत जल्दी खत्म हो रहे हैं और उनकी पत्नियां जवानी में ही विधवा हो जा रही है इस पर सरकार ने चिंतन मंथन करना चाहिए और शराब पीने के लिए भी उम्र के साथ लाइसेंस अनिवार्य कर देना चाहिए, और अवैध रूप से संचालित घर-घर दुकान चलाई जा रही है उन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए.
एडिशनल एसपी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि हम हमेशा हर उसे व्यक्ति के साथ में है जो अच्छा कार्य कर सकता है और इंसान ने संवैधानिक रास्ता अपनाना चाहिए जिससे वे स्वयं को सुरक्षित रख सकता है साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सबसे पहले अपने घरों के आसपास एवं घरों के अंदर स्वच्छता रखना चाहिए जिससे सकारात्मक सोच पैदा होती है हमारा नशा मुक्ति पर हमेशा फॉक्स रहता है और हम हमेशा तत्पर रहेंगे
इस दरमियान उपस्थित रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े, विजय मेढे, मुकेश अटकड़े, एन आर गजभिए, अशोक गवाई, आनंद बौद्ध, संगीता तायडे, भारती सोनवाने, बेबाबाई तायडे, संतोष मोरे, रमजान तडवी,बबन तायडे गौतम गवाई चिंतामन कामले





