खबरवाणी
तहसील कार्यालय के सामने से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
मुलताई। नगर मे तहसील कार्यालय के सामने फेंसिंग तोड़कर कई अतिक्रमणकारियो ने अतिक्रमण कर रखा था। वहीं कुछ वाहन चालकों द्वारा भी तहसील परिसर के सामने मुख्य मार्ग किनारे बड़े वाहन खड़े कर दिए जाते थे। गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। गुरुवार को एसडीएम राजीव कहार के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने तहसील परिसर के सामने स्थित अवैध अतिक्रमण हटाया गया।इस दौरान तहसीलदार संजय बरैया, एसडीओपी एसके सिंह और नगर पालिका के सब इंजीनियर महेश शर्मा सहित पुलिस बल उपस्थित था। प्रशासनिक टीम द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों और ढांचों को हटाया।वहीं भविष्य मे अतिक्रमण ना हो जिसके लिए शासकीय भूमि पर तार फेंसिंग करने के नगरपालिका को निर्देश दिए। वहीं इस स्थल पर वाहन खडे करने वालो पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।





