Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Teacher Suspended – शराबी शिक्षक को किया सस्पेंड

By
On:

कन्या शाला गंज में पदस्थ है शिक्षक

Teacher Suspendedबैतूल स्कूल में शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने जाने वाले शिक्षक की शिकायत होने पर संयुक्त संचालक ने सस्पेंड कर दिया है। कन्या शाला गंज में पदस्थ शिक्षक चिरोंजी लाल नर्रे की शिकायत मिलने पर नर्मदापुरम संभाग के संयुक्त संचालक ने उन्हें कल सस्पेंड कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक चिरोंजीलाल नर्रे शासकीय कन्या उमावि गंज में पदस्थ हैं। वे शराब के नशे में स्कूल आते थे उनको कई बार मौखिक और लिखित रूप से चेतावनी दी गई। इसके बावजूद भी उनके व्यवहार में किसी भी तरह का सुधार नहीं आया। गौरतलब है कि शहर का सरकारी प्रतिष्ठित स्कूल होने और यहां पर लगभग 1100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके अलावा स्कूल में महिला शिक्षकों की भी संख्या ज्यादा है।

चिरोंजीलाल नर्रे के इस व्यवहार छात्राओं के साथ ही महिला स्टाफ पर भी बुरा असर पड़ रहा था। उनको दायित्व के निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए संयुक्त संचालक अरविंद्र सिंह ने सस्पेंड(Teacher Suspended) कर दिया है। इस दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुलताई निर्धारित किया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Teacher Suspended – शराबी शिक्षक को किया सस्पेंड”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News