Tea Side Effects for Liver: भारत में सुबह उठते ही या शाम को काम से लौटकर चाय पीना एक आम आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही चाय आपके लीवर को धीरे-धीरे खराब कर सकती है? इम्यूनोलॉजिस्ट और कैंसर इम्यूनोथेरपिस्ट डॉ. जमाल ए. खान के अनुसार, दूध और चीनी से बनी चाय हमारे मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है और पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
डॉ. खान बोले – चाय से लीवर सड़ने लगता है
डॉ. खान बताते हैं कि बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चाय CTC चाय होती है, जो लंबे प्रोसेस से गुजरकर तैयार की जाती है। यह वही चाय नहीं है जिसका जिक्र आयुर्वेद में किया गया है, क्योंकि पारंपरिक चाय की पत्तियां प्राकृतिक और बिना रासायनिक प्रक्रिया से बनती हैं। उनकी मानें तो रोज़ाना चाय या कॉफी पीने से लिवर डीजेनेरेशन (लिवर सड़ना) शुरू हो सकता है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
खाली पेट दूध वाली चाय पीना सबसे बड़ा नुकसान
डॉ. खान का कहना है कि सुबह खाली पेट दूध और चीनी वाली चाय पीना सबसे बड़ा खतरा है। इससे आंतों की लाइनिंग पर बुरा असर पड़ता है और गैस, एसिडिटी और लीवर फैट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आप चाय के साथ बिस्किट या अन्य स्नैक्स खाते हैं तो ये गलती लीवर को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए, खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए।
बहुत गाढ़ी चाय से भी बढ़ता है खतरा
जो लोग दिन में कई बार गाढ़ी या स्ट्रॉन्ग चाय पीते हैं, उन्हें अपनी यह आदत तुरंत छोड़ देनी चाहिए। इस तरह की चाय में मौजूद कैफीन और प्रोसेस्ड तत्व लीवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही, चाय में डाली जाने वाली तेजपत्ता या इलायची जैसी चीजें लंबे समय तक शरीर में टॉक्सिन इफेक्ट छोड़ सकती हैं।
Read Also:हार्दिक अंदाज़ में छाईं कप्तान Harmanpreet Kaur, फैंस बोले – पांचवीं फोटो ने तो दिल ही जीत लिया!
सही तरीके से चाय पीने का तरीका जानें
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपको चाय पीनी ही है तो ग्रीन टी, ब्लैक टी या हर्बल टी का सेवन करें। दूध और चीनी कम डालें और खाली पेट न पिएं। चाय पीने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि गैस और एसिडिटी की समस्या न हो। कोशिश करें कि दिन में एक या दो बार से ज्यादा चाय न पिएं, और अगर संभव हो तो दूध वाली चाय की जगह डिटॉक्स हर्बल चाय को अपनाएं।





