खबरवाणी
एक शाम बच्चों के नाम,,
विद्यार्थियों ने देश भक्ति और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश
बुरहानपुर। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बहादरपुर में एक शाम बच्चों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नन्हें बच्चों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, शिक्षा , नारी शक्ति और भारतीय त्योहारों पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य आतिथी के रूप में सरपंच प्रतिनिधि विजय उमाले, जनपद सदस्य विनोद चौकसे , कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ठाकुर वीरेंद्र सिंह “चित्रकार ” विशिष्ट अतिथि विलास गोसावी अध्यक्ष संगीत साधना एवं साहित्य सोसाइटी, उखडू महाजन अध्यक्ष माली समाज बहादरपुर पूनमचंद पांडे रिटायर्ड सहायक यंत्री, सनी आदमने ब्रांच मैनेजर बंधन बैंक , सुरेन्द्र त्रिवेदी, डॉक्टर मुस्कान तिवारी मेडिकल ऑफिसर, नफीसा सलीम खान उपसरपंच, संगीता निलेश महाजन ने संस्था के बोर्ड परीक्षा , नवोदय चयन परीक्षा के टॉपर छात्र छात्राओं को शील्ड प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वही अतिथियों ने संस्था के उन विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए जिन्होंने रनिंग, क्रिकेट, रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस आदि कॉम्पीटिशन में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान संस्था संचालक निलेश महाजन ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का आभार माना , कार्यक्रम का संचालन जिकेश मगरे ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, पालक, शिक्षक शिक्षिकाओं सहित स्कूल के विद्यार्थि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






