खबरवाणी
सॉर्ट सर्किट से किसान की 4माह की मेहनत बेकार
रिपोर्ट प्रदीप यादव भीमपुर
बताया जा रहा है की भीमपुर ब्लॉक के ग्राम लक्कड़जाम के किसान अजित रायपुरे के खेत मे बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान की 4 महीनों से जो खून पसीना बहा कर जो फसल तैयार की गई उसके मसूबे पर उस वक्त पानी फिरा जब उसकी गेहूं की फसल जो किसान अपने बच्चे की तरह पालता है जो की बिजली विभाग की एक छोटी सी लापरवाही के कारण जलकर खाक हो गई किसान द्वारा बताया गया की लाईन मेन पंकज कवडे और जे. ई. सर को दो वर्षों से बार बार अवगत करा दिया गया था की बिजली तार बहुत ही झूल रहे है परन्तु उनके द्वारा किसी भी प्रकार की मदद नहीं की गई और आज किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया गया की हम हमारे खेत मे गेहूं काट रहे थे की अचानक बिजली की तार से चिगारी गिरी और खेत मे आग लग गई जिससे आसपास के लोगो द्वारा आग पर बहुत ही मुश्किल से काबू पाया गया जिससे आसपास के किसानों की फसल जले से बच गई मगर किसान अजित रायपुरे की लगभग 2से 3 एकड़ का गेहूं जल कर खाक हो गया किसान द्वारा शासन से मांग की गई है की उसे उचित मुआवजा प्रदान करें





