Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

घाटबिरोली में पोषण अभियान के तहत हुए कई कार्यक्रम

By
On:

खबरवाणी

घाटबिरोली में पोषण अभियान के तहत हुए कई कार्यक्रम

मुलताई। पोषण अभियान के तहत घाटबिरोली में विभिन्न जनजागरुकता एवं पोषण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मंदा ताई देशमुख एवं श्रीमती ज्योति पयार पति राजेश पवार उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाए, किशोरी बालिकाएँ बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी संपन्न किया गया।
पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से बालिकाओं को स्वच्छता, संतुलित आहार, पोषक भोजन बनाने के तरीके की जानकारी दी गई। वहीं किशोरियों को शिक्षा का महत्व, कुपोषण से बचाव एवं सही उम्र में विवाह के विषय पर विशेष चर्चा की गई। बाल विवाह के दुष्प्रभावो से अवगत कराते हुए बालिकाओं को जीवन में आत्मनिर्भर बनने प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुवार को समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी वीरमती उबनारे, पर्यवेक्षक बबीता सावरकर, सीएचओ स्वास्थ्य विभाग सरिता सूर्यवंशी, शिक्षा विभाग से ज्योति शिवहरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशीकला धुर्वे एवं द्रोपती धुर्वे, एवं आंगनवाड़ी सहायिका सुशीला गाडरे एवं सुलोचना हजारे उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News