Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹5 हजार के इनामी आरोपी शिक्षक को पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

By
On:

खबरवाणी

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
₹5 हजार के इनामी आरोपी शिक्षक को पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । शासकीय कन्या शाला सारणी में नाबालिग छात्राओं के साथ कथित अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के मामले में सारणी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि शासकीय कन्या शाला सारणी में पदस्थ शिक्षक सुनील चौधरी द्वारा स्कूल समय के दौरान नाबालिग छात्राओं के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना सारणी में आरोपी के विरुद्ध धारा 74 बीएनएस तथा धारा 7/8, 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए और ₹5 हजार के इनाम की घोषणा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की।
पुलिस ने आरोपी सुनील पिता प्रभाकर चौधरी (56 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02, सुपर एफ, सारणी को 21 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार एवं प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ या अन्य अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और किसी संदिग्ध घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News