Salt Uses in Kitchen: हर घर की रसोई में नमक एक ज़रूरी चीज़ होती है। बिना नमक के खाना फीका लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि कई घरेलू कामों में भी बेहद उपयोगी होता है? अगर आपने अभी तक नमक को सिर्फ खाने तक सीमित रखा है, तो अब वक्त है इसे घरेलू कामों में भी अपनाने का। चलिए जानते हैं, नमक के 5 कमाल के उपयोग जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना देंगे।
बर्तनों की जिद्दी चिकनाई हटाए नमक
अगर बर्तन कितनी भी बार धोने पर साफ नहीं हो रहे, तो थोड़ा नमक और नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू पर नमक लगाकर बर्तनों को रगड़ें। कुछ ही मिनटों में पुराना तेल, दाग और चिकनाई गायब हो जाएगी। नमक के छोटे-छोटे दाने स्क्रबर की तरह काम करते हैं और बर्तन चमक उठते हैं।
किचन के कपड़े हों जैसे नए
रसोई के कपड़े या तौलिये सबसे जल्दी गंदे होते हैं। उन पर तेल और मसालों के दाग जम जाते हैं। ऐसे में एक बाल्टी गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर कपड़ों को 20 मिनट तक भिगो दें। फिर सामान्य तरीके से धोएं। इससे दाग भी हट जाएंगे और कपड़े से बदबू भी खत्म हो जाएगी।
कटिंग बोर्ड की गंदगी और बदबू करे दूर
लकड़ी के कटिंग बोर्ड पर सब्जियां काटने से उस पर बदबू और दाग जम जाते हैं। ऐसे में कटिंग बोर्ड पर नमक छिड़कें और आधा नींबू रगड़ें। इससे बैक्टीरिया खत्म होंगे और बोर्ड साफ-सुथरा व बदबू रहित हो जाएगा। नमक एक नेचुरल डिसइंफेक्टेंट की तरह काम करता है।
फल और सब्जियों को रखे लंबे समय तक ताज़ा
अगर आपके फल जल्दी खराब हो जाते हैं तो नमक से उन्हें ताज़ा रखा जा सकता है। इसके लिए एक कपड़े में थोड़ा नमक बांध लें और इसे फलों या सब्जियों के पास रख दें। नमक आसपास की नमी को सोख लेता है, जिससे फल जल्दी सड़ते नहीं और लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं।
Read Also:Urine Symptoms: सर्दियों में बार-बार पेशाब क्यों आता है? क्या यह कोई बीमारी है? जानिए वजह और लक्षण
खाने और सब्जियों में भी करें स्मार्ट इस्तेमाल
नमक का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सब्जियों की कड़वाहट और कीड़े दूर करने के लिए भी करें। उदाहरण के लिए, करेले को पकाने से पहले नमक वाले पानी में भिगो दें, कड़वाहट गायब हो जाएगी। अगर सब्जियों में कीड़े हैं, तो उन्हें नमक वाले पानी से धोने पर वो साफ हो जाएंगे।





