Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Safai Mitra Samman – नपा ने किया सफाई मित्रों का सम्मान, बच्चों ने दी शानदार नृत्य की प्रस्तुति

By
On:

बैतूल -Safai Mitra Samman – मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के जन उत्सव के अंतर्गत गुरूवार 3 नवंबर को नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, नगर पालिका की ब्रांड एंबेसेडर श्रीमती नेहा गर्ग, ब्रांड एंबेसेडर संजय शुक्ला, सीएमओ अक्षत बुंदेला सहित पार्षदगण एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सफाई मित्रों की मेहनत से मिली रैकिंग(Safai Mitra Samman)

समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर ने कहा कि सफाई मित्रों की अथक मेहनत के कारण ही नगर पालिका बैतूल ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में एक लाख से 10 लाख की आबादी वाले 381 शहरों में 41वीं रैंक हासिल की एवं प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका एवं शहरवासियों के प्रयासों से जीएफसी स्टार रेटिंग में बैतूल को एक स्टार प्राप्त हुआ है, इसका श्रेय भी सफाई मित्रों को जाता है। उन्होंने सफाई मित्रों से भविष्य में भी ऐसे ही मेहनत करने की अपेक्षा की।

शहर की प्रतिदिन हो रही सफाई(Safai Mitra Samman)

सीएमओ अक्षत बुंदेला ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका द्वारा सफाई मित्रों के सहयोग से शहर से उत्पन्न कचरे का निपटान किया गया। शहर के पूरे 33 वार्डों से प्रतिदिन कचरा संग्रहण किया गया। सार्वजनिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में दिन में दो बार झाडू एवं रात्रिकालीन सफाई की गई। पुराने कबाड़े से अनेक वस्तुएं बनाकर निकाय के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की गई।

प्लास्टिक के विरूद्ध चला रहे अभियान(Safai Mitra Samman)

आईईसी गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर संचालन कर शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहर के नागरिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर व्यावसायिक क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया गया एवं चालानी कार्रवाई भी की गई। कार्यक्रम को नगर पालिका ब्रांड एंबेसेडर श्रीमती नेहा गर्ग एवं संजय शुक्ला ने भी संबोधित किया।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Safai Mitra Samman – नपा ने किया सफाई मित्रों का सम्मान, बच्चों ने दी शानदार नृत्य की प्रस्तुति”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News