Saanp Ne Jeebh Par Dasa – आज के समय में ज्योतिषी और अंध विश्वास के चक्कर में लोग उलटे सीधे कदम उठा लेती हैं। कई बार लोग अपने जीवन में चल रही दिक्कतों को लेकर ज्योतिष के पहुँच जाते है और फिर ज्योतिष की सलाह मान कर गलत कदम उठने में पीछे नहीं हटते है। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमे बताया जा रहा है की एक किसान की जीभ पर एक सांप ने ऐसा डसा कि उसकी आवाज ही हमेशा के लिए चली गई. और उस किसान ने खुद अपनी जीभ सांप के आगे कर दी थी क्योंकि एक ज्योतिषी ने उससे ऐसा करने के लिए कहा था.
सपने की समस्या को लेकर पहुंचा था शख्स(Saanp Ne Jeebh Par Dasa)
दरअसल, यह घटना तमिलनाडु के इरोड की है. इंटरनेट पर चल रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के एक राजा नाम के किसान को बार बार सपना आ रहा था और सपने में यह दिख रहा था उसके किसी सांप ने काट लिया है. वह बार बार अपने सपने से परेशान था. आखिर में वह एक ज्योतिषी के पास गया और उसे पूरी कहानी बताई. ज्योतिषी ने उस किसान को बुरे सपनों के उपचार के लिए एक सर्प मंदिर में जाने और कुछ अनुष्ठान करने की सलाह दे दी.
खुद सांप के आगे कर दी जीभ(Saanp Ne Jeebh Par Dasa)
इसके बाद वह किसान पास के ही एक सर्प मंदिर में गया और अनुष्ठान किया. यहां तक तो ठीक था इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है. किसान ने ज्योतिषी के बताए हुए अनुष्ठान के ही मुताबिक मंदिर में मौजूद सांप के सामने अपनी जीभ को तीन बार बाहर निकाला. ठीक इसी दौरान उस सांप ने किसान की जीभ पर काट लिया और किसान वहीं चिल्लाने लगा.
उसको लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल ले जाते समय वह बेहोश भी हो गया. उसे इरोड में स्थित मणियन मेडिकल सेंटर ले गया जहां उसका इलाज किया गया. लेकिन उसकी आवाज चली गई और वह बोल ही नहीं पा रहा है. कुछ लोग कह रहे हैं कि अब वह कभी नहीं बोल पाएगा.






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.