खबरवाणी
गाौरतला में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला मुस्लिम समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन,
फांसी की सजा, एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव अंतर्गत ग्राम गौरतला में 5 अगस्त को एक नाबालिग स्कूली बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर मुस्लिम समाज जिला नरसिंहपुर की ओर से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुस्लिम समाज ने पुलिस की इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।
प्रमुख मांगें
मुस्लिम समाज ने जिला प्रशासन और पुलिस के माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं।
फांसी की सजा अदालत के जरिए आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने के लिए पुलिस द्वारा मजबूत प्रयास किए जाएं।
आर्थिक सहायता मृतिका के परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।
सरकारी नौकरी परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
इस ज्ञापन के माध्यम से समाज ने जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई कर मामले को उच्च न्यायालय या त्वरित न्यायालय के माध्यम से न्याय तक पहुँचाने की अपील की है। इस दौरान मुस्लिम समाज के कई प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।





