खबरवाणी
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण
मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती हैं जिसमें इस परीक्षा में जिला स्तर पर एवं तहसील स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को गायत्री परिवार की ओर से शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इस सत्र में जिला स्तर पर एवं तहसील स्तर पर जिन छात्र छात्राओं ने इस परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाकर परीक्षा उत्तीर्ण की है उन्हें जिला समन्वय समिति के समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ,रवि शंकर पारखे,एवं सदस्य पालीवाल जी,अजय पवार अनूप वर्मा ,सुभाष मस्की,उपजोंन समन्वय समिति सदस्य सम्पत राव धोटे,पूर्व विधायक डॉ पी आर बोड़खे, मुख्य ट्रस्टी यादव राव निंबालकर,तहसील समन्वयक नारायण देशमुख,सुरेश पांसे की गरिमामयी उपस्थिति में पुरुस्कार दिए गए।भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे ने बताया कि इस सत्र में पूरे बैतूल जिले में 18 हजार छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें जिले स्तर पर कक्षा 5 से 12 तक एवं महाविद्यालय स्तर पर 27 बच्चों को प्रथम स्थान, 27 को द्वितीय स्थान पर एव 27 बच्चों को कक्षावार तृतीय स्थान ,पर उत्तीर्ण होने पर पुरस्कृत किया गया । इसी तरह तहसील स्तर पर भी कक्षा 5, से 12 वीं तक प्रत्येक कक्षा में तहसील में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को भी शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।





