खबरवाणी
परी खातरकर का सुयश
कक्षा नवमी में पाया प्रथम स्थान
वैष्णवी पब्लिक एकेडमी के प्राचार्य डायरेक्टर एवं कोऑर्डिनेटर ने दी बधाई
द्वितीय स्थान पर अक्षय धुर्वे एवं वंश देशमुख आए तृतीय
आठनेर।। आठनेर स्थित वैष्णवी पब्लिक एकेडमी का आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें कक्षा नवमी की छात्रा परी खातरकर ने वार्षिक परीक्षा में 89.67% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया उनकी इस उपलब्धि पर शाला परिवार एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती वैशाली झाडे डायरेक्टर डॉक्टर रविंद्र झाडे कोऑर्डिनेटर राजेश वाडेकर ने परी खातरकर को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। ज्ञात रहे परी खातरकर पत्रकार विलास खातरकर की बेटी एवं बैतूल जे एच कॉलेज में पदस्थ भौतिक शास्त्र के विभाग प्रमुख डॉक्टर सुभाष खातरकर एवं मासोद में पदस्थ शिक्षक शैलेंद्र खातरकर की भतीजी है।
परी खातरकर के कक्षा नवमी में पूरी शाला में प्रथम आने पर उनके टीचर स्टाफ में नरेंद्र मालवीय बाबूराव बिसंद्रे श्रीमती दीपिका मगरदे श्रीमती संगीता गावंडे देवी लिखितकर पायल हारोडे भूमिका अमरूते एवं उनके सहयोगी छात्र-छात्राओं में सुरभि साहू जूही बारस्कर हिमानी चढ़ोकार टिया साहू यादवी जगताप आयुषी पारखे पल्लवी सातपुते दिव्या बारपेटे के अलावा अन्य टीचर स्टाफ एवं रिश्तेदारों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
साला परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सहयोगी छात्र-छात्राओं ने भी दी बधाई





