Police Transfer – बैतूल – पुलिस अधीक्षक बैतूल ने प्रशासनिक दृष्टि से महकमे में तबादले किए हैं। रविकांत डहेरिया को थाना प्रभारी बीजादेही से थाना प्रभारी बैतूलबाजार बनाया गया है।
- ये खबर भी पढ़िए : – Political News – शिवराज को छिंदवाड़ा से लड़ा सकते हैं चुनाव – विजयवर्गीय
इसके अलावा निरीक्षक बबीता उइके थाना प्रभारी बैतूलबाजार से महिला थाना प्रभारी, निरीक्षक जयपाल इवनाती को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी शाहपुर, उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे को महिला थाने से मुलताई, आम्रपाली डहाट को थाना मुलताई से चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी, छत्रपाल धुर्वे थाना चोपना से थाना मुलताई, नरेंद्र उइके चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी से थाना कोतवाली पदस्थ किए गए।
कार्यवाहक उपनिरीक्षक फतेहबहादुर थाना बैतूल बाजार से थाना भैंसदेही, राकेश सरियाम थाना बैतूलबाजार से थाना प्रभारी चोपना, रवि शाक्य थाना गंज से थाना प्रभारी बीजादेही, बसंज श्रीवास्तव रक्षित केंद्र से थाना गंज, सुनील सरयाम रक्षित केंद्र से थाना मुलताई, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत रक्षित केंद्र से थाना यातायात, राजेश कलम थाना चिचोली से थाना चोपना तबादला किया गया है।
- ये खबर भी पढ़िए : – MP Police Weekly Off – इन नियमों के साथ शुरू हुआ वीकली ऑफ





