Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Police convinced the young man to marry his girlfriend : पुलिस ने समझाइश देकर प्रेमिका से करवाया युवक का विवाह

By
On:

प्रेमिका को छोड़कर दूसरी युवती से विवाह करना चाहता था

Police convinced the young man to marry his girlfriendमुलताई – थाना क्षेत्र के ग्राम चौथिया निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका को छोडकर दुसरी युवती से विवाह करना चाहता था । प्रेमिका को इसकी जानकारी मिलने पर उसके द्वारा थाने में लिखित शिकायत कर युवक को समझाइश देकर उससे शादी करने के लिए आवेदन दिया था ।

पुलिस द्वारा मंगलवार को युवक को थाने बुलाकर समझाइश दि गई । जिसके बाद प्रेमी प्रेमिका राजी हो गए और थाना परिसर में दोनो ने एक दुसरे को माला पहनाकर शादी करने का इकरार नामा बनाया है। महिला उपनिरीक्षक पूनम साहू ने बताया ग्राम चौथिया निवासी सतीश पिता साहेबराव सोनारे विवाहित है। उसकी पत्नि उसे छोडकर बच्चे को लेकर अपने मायके नागपूर चली गई है। वहीं ग्राम सोनोली निवासी मीरू विधवा है,जिसका भी एक पुत्र है। बीते 2 साल से दोनो एक दुसरे के संपर्क में है। इस दौरान मीरू को पता चला कि सतीश किसी अन्य युवती से विवाह करना चाहता है। जिसकी शिकायत मीरू ने थाने में की थी कि सतीश को समझाइश देकर उससे शादी कराई जाए । (Police convinced the young man to marry his girlfriend)

पुलिस द्वारा इस मामले में मंगलवार को सतीश को थाने बुलाया और उसे मीरू के साथ विवाह करने की समझाइश दी गई। जिसके बाद मंगलवार दोपहर मीरू और सतीश ने सहमति देकर एक दुसरे को वरमाला पहनाकर विवाह किया ।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Police convinced the young man to marry his girlfriend : पुलिस ने समझाइश देकर प्रेमिका से करवाया युवक का विवाह”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News