PM Aawash Yojana:प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ी खबर आई है, सरकार ने योजना को लेकर यह बड़ा ऐलान किया है PM आवास योजना आज हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है. इस योजना के तहत भारत का हर घर पक्का हो गया है। पीएम आवास को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार के इस ऐलान के बाद आप सभी को बड़ा फायदा होगा. प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण को 2024 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है।

PM Aawash Yojana
पीएम आवास योजना को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान
गौरतलब है कि सरकार ने पीएम आवास योजना- ग्रामीण के तहत 2.95 करोड़ पक्के मकान आवंटित करने का लक्ष्य रखा है. अब तक करीब 2 करोड़ पक्के मकान बन चुके हैं। लेकिन अभी भी ऐसे कई परिवार बचे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को 2024 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इससे लाखों ग्रामीणों को काफी फायदा होगा।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस योजना में केंद्र सरकार का कुल खर्च 1,43,782 करोड़ रुपये होगा और इसमें नाबार्ड को कर्ज के ब्याज भुगतान के 18,676 करोड़ रुपये शामिल हैं. दरअसल, इस योजना के जरिए सरकार पहाड़ी राज्यों को 90 फीसदी और 10 फीसदी के आधार पर भुगतान भी करती है. जबकि बाकी केंद्र और राज्यों के पास 60 फीसदी और 40 फीसदी भुगतान है. जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार 100 फीसदी पैसा खर्च करती है।

शौचालय के लिए भी पैसा देती है सरकार
गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए सरकार 12,000 रुपये देती है, जो भवन निर्माण के अलावा दिया जाता है। इस योजना के तहत हर परिवार को पक्का घर, पानी, बिजली और शौचालय मुहैया कराने के सरकार के संकल्प को पूरा किया जा रहा है.
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें
PMAY के लिए pmaymis.gov.in से आवेदन कैसे करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं
वेबसाइट में सबसे ऊपर आपको ‘सिटीजन असेसमेंट’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे। आप अपने ठहरने के अनुसार विकल्प का चयन करें।
इसके बाद आपको आधार नंबर भरना है और चेक पर क्लिक करना है।
इसके बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।
इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
आवेदन भरने के बाद एक बार फिर से पूरी जानकारी पढ़ें। संतुष्ट होने के बाद सबमिट करें।
सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन संख्या प्रदर्शित होगी। इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ ?
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख से कम आय वाला कोई भी व्यक्ति, जिसके पास कोई आवास नहीं है, वह इसका लाभ उठा सकता है। इस योजना में सरकार द्वारा 2.50 लाख की सहायता दी जाती है। इसमें 3 किस्तों में पैसा दिया जाता है। 50 हजार की पहली किस्त। दूसरी किस्त 1.50 लाख। वहीं, 50 हजार की तीसरी किस्त दी जाती है। राज्य सरकार कुल 2.50 लाख रुपये में 1 लाख देती है। वहीं, केंद्र सरकार 1.50 लाख का अनुदान देती है।
स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने भी पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया है तो आप ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
PM Aawash Yojana:प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ी खबर आई है, सरकार ने योजना को लेकर यह बड़ा ऐलान किया है

सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां ‘सिटीजन असेसमेंट’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जिस पर ‘ट्रैक योर असेसमेंट स्टेटस’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और स्टेट चेक करने के लिए पूछी गई जानकारी दें।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.