सर्दियों के मौसम में अक्सर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो पतंजलि का बादाम रोगन तेल (Patanjali Almond Rogan Oil) रोजाना इस्तेमाल करें। यह न सिर्फ त्वचा को नमी देता है बल्कि उसे अंदर से पोषण भी पहुंचाता है।
क्या है पतंजलि के बादाम तेल की खासियत?
पतंजलि का बादाम रोगन तेल विटामिन E, फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है। ये सभी तत्व त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और उसे ग्लोइंग बनाते हैं।
यह तेल हरिद्वार स्थित पतंजलि विज्ञान केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों और आयुर्वेदाचार्यों की देखरेख में तैयार किया जाता है। इसमें पूरी तरह ऑर्गेनिक बादाम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह 100% प्राकृतिक और त्वचा के लिए सुरक्षित है।
कैसे करें पतंजलि बादाम तेल का सही इस्तेमाल?
इस तेल को आप रोज रात सोने से पहले या सुबह नहाने के बाद लगा सकते हैं। कुछ बूंदें हथेलियों में लेकर हल्के हाथों से चेहरे और शरीर पर मसाज करें।
अगर चाहें तो तेल को हल्का गुनगुना करके लगाएं, इससे यह त्वचा में जल्दी समा जाता है और अधिक नमी देता है। लगातार कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम, चिकनी और दमकती नजर आती है।
बच्चों के लिए बादाम तेल के फायदे
पतंजलि का यह तेल बच्चों की मालिश के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है।
थोड़ा सा तेल गुनगुना करके बच्चों के हाथ, पैर और पीठ पर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित उपयोग से बच्चा मजबूत और एक्टिव रहेगा।
बाल और तनाव दोनों के लिए असरदार
यह तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मुलायम व चमकदार बनाता है। सोने से पहले सिर की हल्की मालिश करें और रातभर के लिए छोड़ दें। इससे बाल झड़ना कम होगा और स्कैल्प स्वस्थ रहेगा।
साथ ही, जिन लोगों को तनाव या नींद की कमी की समस्या है, वे रात में पैरों के तलवों में इस तेल की मालिश करें। इससे शरीर रिलैक्स होता है और नींद बेहतर आती है।





