खबरवाणी
हड़बड़ी मे ट्रेन मे चढ़ते समय गिरे यात्री का पैर कटा
मुलताई। नगर के रेल्वे स्टेशन पर समंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक यात्री हड़बड़ी मे ट्रेन मे चढ़ने के दौरान गिरकर ट्रेन की चपेट मे आ गया,जिससे यात्री का बाया पैर कट गया। जिसे उपचार के लिए तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया. यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जाता है हीरापुर अचलपुर (महाराष्ट्र ) निवासी
सलीम खान (40 वर्ष) अपनी पत्नी साबिरा बानो के साथ चांदूर बाजार से शुजालपुर जा रहे थे। जो अपनी बहन की गंभीर रूप से बीमार सास को देखने के लिए निकले थे। दोनों कुन्नूर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान सलीम खान मुलताई स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे।कुछ देर मे ट्रेन चालू होकर चलने लगी,तो सलीम हड़बड़ी में वापस चढ़ने लगे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनका बायां पैर कट गया। स्टेशन पर मौजूद हेड कॉन्स्टेबल वायएस चंदेल ने तुरंत साहस दिखाते हुए हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना गंभीर था कि उनका पैर नही बच पाया।सलीम को तुरंत बाहर लाकर एंबुलेंस की मदद से उ सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार कर हालत गंभीर होने से रेफर किया है।





