Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भड़काऊ बयान “हम भारत और अफगानिस्तान से जंग के लिए तैयार हैं”

By
On:

Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भड़काऊ बयान देकर क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अब दो मोर्चों पर जंग (Two Front War) के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना भारत से पूर्वी बॉर्डर (Eastern Border) और अफगानिस्तान से पश्चिमी बॉर्डर (Western Border) पर एक साथ लड़ने की क्षमता रखती है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का नया युद्ध बयान

ख्वाजा आसिफ का यह बयान इस्लामाबाद में हुए हालिया आत्मघाती हमले (Suicide Bombing) के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली थी। इस हमले के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इस्लामाबाद ने काबुल पर आरोप लगाया है कि वह TTP आतंकियों को पनाह दे रहा है, जबकि अफगानिस्तान ने इस आरोप को खारिज किया है।

दिल्ली ब्लास्ट पर भी दिया था विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब ख्वाजा आसिफ ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कार ब्लास्ट पर बेतुका बयान देते हुए कहा था कि यह “गैस सिलेंडर ब्लास्ट” था। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया था कि वह इस घटना का “राजनीतिक फायदा उठाने” की कोशिश कर रहा है। आसिफ ने यह भी कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान पर कोई आरोप लगाता है, तो पाकिस्तान “खामोश नहीं बैठेगा।”

“हम जंग में हैं” – ख्वाजा आसिफ

ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम जंग में हैं। जो लोग यह सोचते हैं कि पाकिस्तान की सेना सिर्फ अफगान बॉर्डर या बलूचिस्तान के इलाकों में लड़ रही है, उन्हें आज इस्लामाबाद की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुए आत्मघाती हमले से सबक लेना चाहिए। यह जंग पूरे पाकिस्तान की है, जिसमें पाकिस्तानी सैनिक रोज़ शहादत दे रहे हैं ताकि जनता सुरक्षित रह सके।”

Read Also:Bigg Boss 19 में भड़के शहबाज बदेशा, बोले – “सीधे उसे ही विनर बना  दो…” आखिर क्या हुआ शो में?

भारत पर लगाया आतंकी समर्थन का आरोप

आसिफ ने अपने बयान में भारत पर भी निशाना साधा और कहा कि “अफगानिस्तान में छिपे लड़ाके पाकिस्तान में हिंसा फैला रहे हैं और इन्हें भारत से समर्थन मिल रहा है।” उन्होंने दावा किया कि भारत पाकिस्तान में आतंक फैलाने की साजिश कर रहा है। हालांकि, पाकिस्तान के इन आरोपों पर भारत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News