पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Online Passport Registration)
ऑफिस के चक्कर लगाना छोड़ो, घर बैठे करे पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन। आपको पता ही होगा कि अगर आप भारत से बाहर किसी दूसरे देश में घूमने जाना चाहते हैं, तो उसके लिए पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है. अक्सर लोगों को लगता है कि पासपोर्ट बनवाने का प्रोसेस काफी जटिल होता है। Online Passport Registration
ये बात तो है कि सुरक्षा के लिहाज से इसमें सख्त जांच-पड़ताल की जाती है, जो बहुत ज़रूरी भी है. लेकिन कुल मिलाकर ये प्रक्रिया सामान्य है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों और एजेंटों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है. आप खुद ही ऑनलाइन माध्यम से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान प्रक्रिया। Online Passport Registration
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
सरकार हर सरकारी दफ्तर और उनके काम को डिजिटल बनाने में लगा हुआ है. इसी वजह से अब पासपोर्ट के लिए आवेदन करना भी बहुत आसान हो गया है. आप इसे ऑनलाइन कर सकते हैं.
इसके लिए आपको https://www.passportindia.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा. इस वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. यहीं से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती है.
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपनी सामान्य जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि (जो आपके जमा किए जाने वाले दस्तावेजों में दर्ज है) और ईमेल आईडी भरनी होगी. इसके अलावा आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय के बारे में भी जानकारी देनी होगी। Online Passport Registration
सामान्य जानकारी भरने के बाद पासपोर्ट सेवा वाले ऑप्शन पर जाएं और “जारी रखें” पर क्लिक करें. इसके बाद “नया पासपोर्ट / पासपोर्ट फिर से जारी करने के लिए आवेदन करें” वाले ऑप्शन पर जाएं और क्लिक करें.
अब “यहां क्लिक करें और भरें” वाले ऑप्शन पर जाएं और अगले पेज पर जाकर आपसे मांगी जा रही जानकारी को ध्यान से और सही तरीके से भरें.
इसके बाद आपको “जमा करें” वाले ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना होगा और फिर अपना आवेदन जमा कर दें. दिए गए विकल्प पर जाकर आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय की अपॉइंटमेंट लेनी होगी। Online Passport Registration
इसके बाद आपको आवेदन शुल्क भी सिर्फ ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करना होगा.
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप पूरे आवेदन की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें आवेदन शुल्क भी शामिल है, या उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं.
अब जिस दिन आपका नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय में अपॉइंटमेंट है, उस दिन दस्तावेजों के साथ कार्यालय पहुंचें. ये दस्तावेज जन्म तिथि सत्यापित करने और आगे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी होते हैं, जैसे कि प्रमाण पत्र, आपकी पहचान का कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज। Online Passport Registration
इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जाएगा ताकि आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच की जा सके.
इन सभी प्रक्रियाओं के बाद आपका पासपोर्ट आपको डाक द्वारा आपके पते पर पहुंचा दिया जाएगा.






1 thought on “ऑफिस के चक्कर लगाना छोड़ो, घर बैठे करे पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन। Online Passport Registration”
Comments are closed.