Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विश्व बालिका दिवस पर बालिकाओं को जानकारी देकर किया जागरूक

By
On:

विश्व बालिका दिवस पर बालिकाओं को जानकारी देकर किया जागरूक

मुलताई।प्रभात पट्टन ब्लॉक के सेक्टर मासोद के ग्राम वायगांव आंगनवाड़ी केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक महावती बेले के मार्गदर्शन में किया गया।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता धोटे ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता ,व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा गुड टच,बेड टच की जानकारी दी। उन्होंने कहा किशोर अवस्था में स्वच्छता और आत्म रक्षा का ज्ञान आवश्यक है।इस अवसर पर बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी गई तथा एनीमिया,खून की कमी जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।किशोरियों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में 11 से 18 वर्ष आयु की किशोरी बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता धोटे, शिक्षिका बेबी बोरकर एवं महिलाए उपस्थित थी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News