खबरवाणी
सम्पर्क अभियान में प्राप्त 301 शिकायतों में से 286 शिकायतो का मौके पर निराकरण
मुलताई. बिजली कंपनी के मुलताई संभाग द्वारा सभी वितरण केन्द्रो में संपर्क अभियान में 10 शिविरो का आयोजन किया गया। शिविर में प्राप्त शिकायतो के संबंध में मुलताई संभाग के उपमहाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया वितरण केन्द्र मासोद, घाटबिरोली, जौलखेडा एवं दुनावा वितरण केन्द्रो में शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कुल 235 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 235 शिकायतो का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायते निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण कर दी जायेंगी।
श्री वशिष्ठ ने बताया मीटर बदलने की कुल 165 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 150 के मीटर बदल दिये गये शेष 15 मीटर निर्धारित समय-सीमा में बदल दिये जायेंगे। बिल नही मिलने की 115 शिकायते प्राप्त हुई उन्हे तुरंत डूप्लीकेट बिल प्रदान किये गये। 15 नं. शिकायते विद्युत लाईन से संबंधित थी जिन्हे तुरंत सुधार किया गया। एवं 6 नम्बर नवीन कनेक्शन मौके प्रदाय किये गये। इस मौके पर 80 लोगो द्वारा बिल भी जमा किया गया। माह अग्रस्त 2026 में आगामी 12 एवं 14 अग्रस्त 2026 को पुनः सभी वितरण केन्द्रो के ग्रांमो में शिविर का आयोजन किया जाना है। श्री वशिष्ठ ने सभी उपभोक्ताओं से इन शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।




