Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शपथ आयुक्तो पर नोटरियो ने लगाया अनाधिकृत शपथपत्र बनाने का आरोप, सौपा ज्ञापन 

By
On:

खबरवाणी

शपथ आयुक्तो पर नोटरियो ने लगाया अनाधिकृत शपथपत्र बनाने का आरोप, सौपा ज्ञापन 

मुलताई। अपर जिला सत्र न्यायालय परिसर में कार्यरत शपथ आयुक्तो द्वारा अनाधिकृत शपथपत्र बनाने के आरोप नोटरी अधिवक्ताओ ने लगाते हुए मंगलवार को एसडीएम राजीव कहार को सौपा है। ज्ञापन मे बताया शपथ आयुक्त को मात्र व्यवहार न्यायलय के शपथ पत्र बनाने का ही अधिकार है, इसके उपरांत वो सभी प्रकार के शपथ पत्र बना रहे, जिससे शासन को लाखो रुपए के राजस्व का नुकसान कर हो रहा है।जिसके उपरांत एसडीएम द्वारा तहसीलदार एवं लोक सेवा प्रभारी को बुलाकर इस संबंध में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। ज्ञापन देने वालों में नोटरी प्रशांत भार्गव, संदीप भार्गव, सीएस सोनी, दिनेश पवार, मनीष नरवरे, गुणवंत निम्बूलकर,अमित चौकीकर, प्रवीण माने, चैतराम वनखेड़े, टी. आर.डहारे,सुरेश माकोड़े, रमेश चिल्हाटे, प्रमोद पवार, कैलाश पवार, कुणालसिंह ठाकुर सहित नोटरी अधिवक्ता मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News