Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अध्यक्ष बने रहेंगे नपाध्यक्ष नितिन गाडरे

By
On:

खबरवाणी

अध्यक्ष बने रहेंगे नपाध्यक्ष नितिन गाडरे

एआईसीसी के आदेश के बाद चल रही चर्चाओं पर लगा विराम।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आदेश जारी कर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों तथा प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी.इसके बाद आमला में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे भी जिला अध्यक्ष पद से हट गए हैं?

श्री गाडरे कुछ माह पहले ही कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए थे और उनकी जिला कार्यकारिणी का भी गठन हो चुका था.

एआईसीसी का पत्र जारी होने के बाद इस विभाग में भी हड़कंप मच गया था और कयास लगाए जा रहे थे कि इसका असर अनुसूचित जाति विभाग पर भी पड़ा है.

गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने संगठन की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिवार ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी भंग नहीं की है.

प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति विभाग के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और लगन से संगठन को मजबूत करने का कार्य जारी रखने का आह्वान किया है, यानी नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर यथावत हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News