रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर को दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते पर 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस हाई-प्रोफाइल विज़िट के दौरान कई खास प्रोटोकॉल फॉलो किए जाते हैं, जिन्हें सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया भर में बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। आइए जानें कि जब कोई हेड ऑफ स्टेट भारत आता है तो उसे कैसी मेहमाननवाज़ी और सुरक्षा मिलती है।
विदेशी मेहमान चार तरह की विज़िट पर आते हैं
भारत में किसी भी देश का शीर्ष नेता इन चार प्रकार की यात्राओं पर आ सकता है:
- स्टेट विज़िट (State Visit): इसमें राष्ट्रपति, किंग या क्वीन आते हैं।
- ऑफिशियल विज़िट (Official Visit): इसमें प्रधानमंत्री या चांसलर आते हैं।
- वर्किंग विज़िट: इसमें किसी मंत्री या उच्च स्तरीय प्रतिनिधि का आगमन होता है।
- प्राइवेट विज़िट: निजी यात्रा, जिसमें सरकारी प्रोटोकॉल नहीं लागू होते।
स्टेट और ऑफिशियल विज़िट पर ही सबसे ज्यादा विशेष सुविधाएँ और प्रोटोकॉल दिए जाते हैं।
स्टेट विज़िट में मिलती हैं ये खास सुविधाएँ
जब कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री भारत आता है, तो उन्हें बेहद उच्च स्तर की मेहमाननवाज़ी दी जाती है:
- राष्ट्रपति भवन या हैदराबाद हाउस में ठहरने की सुविधा
- 19 या 21 गन सल्यूट
- गार्ड ऑफ ऑनर
- राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
- राष्ट्रपति द्वारा बैंक्वेट डिनर, PM द्वारा लंच/डिनर
- ट्रैवल के लिए भारत के विशेष विमानों India-01 और India-02 का उपयोग
यह सब MEA, रक्षा मंत्रालय, PMO और राष्ट्रपति भवन मिलकर संभालते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था: SPG से लेकर NSG तक
कुछ देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भारत में सबसे ऊँची सुरक्षा दी जाती है:
- अमेरिका, रूस, फ्रांस, UK, सऊदी अरब जैसी देशों के हेड्स को SPG कमांडो सुरक्षा
- अन्य देशों के नेताओं को NSG ब्लैक कैट, दिल्ली पुलिस या राज्य पुलिस सुरक्षा
- कन्वॉय में 30–50 गाड़ियाँ, जिनमें बुलेटप्रूफ BMW 7-Series या Mercedes Maybach S650 शामिल
राज्य दौरे पर कौन करता है स्वागत?
अगर कोई विदेशी मेहमान किसी भारतीय राज्य में जाता है:
- पूरा खर्च भारत सरकार उठाती है
- राज्य की सुरक्षा एजेंसियाँ और प्रशासन प्रोटोकॉल संभालता है
- स्वागत राज्यपाल या मुख्यमंत्री करते हैं
Read Also:World AIDS Day 2025: AIDS के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? HIV होने पर जीभ पर दिखता है ये निशान
हाल ही में किन-किन ने की भारत यात्रा?
2023–25 के बीच भारत आए प्रमुख नेता:
- स्टेट विज़िट: फ्रांस के PM मैक्रों, भूटान के किंग, मालदीव के राष्ट्रपति मुज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति, सिंगापुर के प्रधानमंत्री
- ऑफिशियल विज़िट: UK PM कीयर स्टार्मर, जापान PM, जर्मनी के चांसलर, ऑस्ट्रेलिया के PM
- वर्किंग विज़िट: अमेरिका व रूस के विदेश मंत्री, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस
ये नेता राष्ट्रपति भवन, हैदराबाद हाउस या ITC मौर्य में ठहराए गए।





