Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

एनसीसी ने दिया हर घर तिरंगे का संदेश

By
—
On:

खबरवाणी

एनसीसी ने दिया हर घर तिरंगे का संदेश

उत्कृष्ट विद्यालय में बनी मानव श्रृंखला

बैतूल। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाकर ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’ का संदेश अनोखे तरीके से दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न संगठनों द्वारा विगत एक सप्ताह से तिरंगा यात्रा व रैली का आयोजन कराया जा रहा है।

बैतूल मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय में 13 मप्र बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम के कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह द्वारा जारी निर्देश व प्राचार्य सत्येंद्र उदयपुरे के मार्गदर्शन में लगभग एक सैकड़ा कैडेट्स ने एनसीसी मोनो की आकृति की मानव श्रृंखला बनाई गई। सभी कैडेट्स अपने अपने हाथ मे तिरंगा झंडा लिए हुए थे। इस श्रृंखला का सफल संचालन संस्था एनसीसी ऑफिसर ओम द्विवेदी द्वारा किया गया। श्रृंखला में कैडेट्स ने देश भक्ति के नारे लगाकर जोश भर दिया। खास बात यह रही कि श्रृंखला को विद्यालय के पूर्व एनसीसी छात्र व फोटोग्राफर मोनू पाटनकर ने शूट किया।

एनसीसी प्लाटून द्वारा 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 80 राष्ट्रीय ध्वज का वितरण भी किया गया। अंत मे वंदे मातरम गीत का सामूहिक गान के साथ श्रृंखला का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र सैनिक भी मौजूद थे।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News