Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Nabalig Se Duskarm : मुलताई की नाबालिग से पीथमपुर में दुष्कृत्य

By
On:

21 जून को घर से लापता हो गई थी नाबालिग, पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर किया मामला दर्ज

मुलताई{Nabalig Se Duskarm} – ब्लाक के अंतर्गत आने वाले एक गांव की नाबालिग के साथ पीथमपुर में दुष्कृत्य होने का मामला सामने आया है। नाबालिग घर से बिना बताए 21 जून को लापता हो गई थी। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मोबाइल पर करती थी बात

मुलताई थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी 16 वर्षीय किशोरी को पीथमपुर में किराए के मकान में साथ रखकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता द्वारा आरोपी अभिषेक पिता दिनेश बिहारे से आए दिन मोबाइल फोन पर बात करती थी। परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे अभिषेक के साथ बात करने से मना किया।

21 जून को हो गई थी लापता

21 जून को किशोरी घर से बिना बताए इंदौर चली गई। इंदौर से पीथमपुर पहुंच गई जहां किराए के मकान में रहकर एक फैक्टरी में काम करने लगी। कुछ दिन बाद अभिषेक भी पीथमपुर पहुंच गया और किशोरी के साथ रहने लगा। इस दौरान अभिषेक ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस ने किया दस्तयाब

पुलिस किशोरी की खोजबीन कर रही थी। उपनिरीक्षक अश्विनी चौधरी ने बताया किशोरी के पीथमपुर में रहने की सूचना मिलने पर पीथमपुर पहुंचकर किशोरी और अभिषेक को लेकर आए। किशोरी को परिजनों को सुपुर्द किया साथ ही किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी अभिषेक बिहारे के खिलाफ धारा 376 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3,4 का इजाफा किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News