Mumbai Woman Video – बीच सड़क इस महिला ने मचाया बवाल, नरेंद्र मोदी से बात करने की जिद,
Viral Video – मुंबई की एक महिला का ट्रैफिक पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला बिना हेलमेट पहने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बाइक चला रही है और जब पुलिस ने उसे रोका तो वो उनसे ही बदतमीजी करने लगी।
ये भी पढ़े – मालिक और हाथी का ऐसा प्यार देख भाबुक हुए लोग, वीडियो हुआ जमकर Viral,
नरेंद्र मोदी को बुलाओ तभी बाइक बंद करूंगी
नियम तोड़ने पर पुलिसवालों को महिला को रोकना सिरदर्दी बन गया। महिला ने बीच सड़क में बवाल मचाना शुरू कर दिया। महिला को जब कहा गया कि बाइक को साइड लगाकर बंद कर दो, तब महिला पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक करने लगी। महिला ने पुलिसकर्मी से कहा कि अब सिर्फ नरेंद्र मोदी कहेंगे तो बाइक रुकेगी। महिला ने आगे कहा कि जाओ मोदी को बुलाओ वो मुझे कहेंगे तो बाइक बंद कर दूंगी।
ये भी पढ़े – ICC World Cup Update – वनडे वर्ल्ड कप मैच के बाद इस भारतीय खिलाडी के दिया बयान, कही ये बड़ी बात,
गाड़ी रुकेगी BSE, छूने की हिम्मत न करना
महिला यहीं नहीं रुकी। पुलिसकर्मी के कई बार बोलने पर महिला ने बहस जारी रखी और अनाप-शनाप बोलने लगी। वीडियो में आगे महिला कहती है कि ये गाड़ी अब सीधा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज रुकेगी, जो मर्जी कर लो। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब गाड़ी को पकड़ा तो महिला धमकी देने लगी कि मेरी गाड़ी को छूने की हिम्मत की तो हाथ काट दूंगी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।





