खबरवाणी
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सांदीपनि विद्यालय में किया ध्वजारोहण।
आमला क्षेत्र मे हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आमला। आजादी का पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस आमला क्षेत्र में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। स्वधीनता दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। आमला सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भाजपा कार्यालय सहित सांदीपनि विद्यालय में से ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर विधायक डॉ. पंडाग्रे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। जिसके उपरांत डॉ. पंडाग्रे ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुऐ बच्चो सहित सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों को 80वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। छात्र छात्राओं द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्सो ओर स्काउट गाइड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को परेड के माध्यम से सलामी भी दी गई।
सभी कार्यालयो मे शाखा प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया
अनुविभागीय, तहसील कार्यालय मे अनुविभागीय अधिकारी कामिनी ठाकुर ने ध्वजारोहण किया, तहसीलदार रिचा कौरव, नायब तहसीलदार राजेश धाड़से सहित कार्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद पंचायत आमला में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव व मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने ध्वजारोहण किया साथ ही उपाध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी, जनपद सदस्य, सरपंचो, सीईओ पंकज दरोठिया, उपयंत्रियों, सचिवो सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। उपनगरी बोड़खी मे जलसंसाधन विभाग में एसडीओ मनोज चौहान ने ध्वजारोहण किया उपयंत्री सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने ध्वजारोहण किया साथ मे उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सभी पार्षदगण और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन कुमार बिंजवे और सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सिविल अस्पताल आमला मे बीएमओ डॉ. राकेश बचले ने ध्वजारोहण किया साथ मे अस्पताल के सभी डॉक्टर, स्टाफ नर्सों सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस थाना आमला में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया, शहीद स्मारक सोमवारी चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार सदस्य ने ध्वजारोहण किया। सभी राष्ट्रीयकृत बैंको में बैंक मैनेजर द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया। वनविभाग में रेंजर ने ध्वजारोहण किया डिप्टी रेंजर सहित कर्मचारी मौजूद रहे। कृषि कार्यालय में भी कृषि विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। पशु चिकित्सालय मे भी विभाग के डॉक्टर ने ध्वजारोहण किया। बिजली विभाग परिसर मे एई विलास ऊईके ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन परिसर पर भी ध्वजारोहण किया गया। जीआरपी थाना में थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल, आरपीएफ थाना रेलवे स्टेशन पर थाना प्रभारी एसएस मढावी ने ध्वजारोहण किया। आमला डॉ भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में भी प्राचार्य डोंगरे जी के द्वारा की ध्वजारोहण किया इसमें समस्त प्रोफेसर एवं स्टाफ गण उपस्थित रहे। देश भक्ति गीत गाकर देश के वीरों को याद किया गया। बस स्टेंड पर वार्ड पार्षद कुमारी खुशबू अतूलकर ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के स्टैच्यू के सामने ध्वजारोहण किया।
ग्रामीण अंचलो मे भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास
के साथ मनाया
ग्रामीण अंचलो में भी सभी ग्राम पंचायतों में सरपंचों, पंचो सहित सचिवो ने हर्षोल्लास के साथ ध्वाजारोहण किया गया। बालक बालिका छात्रावास में अधीक्षिको ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी कार्यालय में चाय नाश्ता एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी रही एवं शालाओं के बच्चो को चॉकलेट,फल,मिष्ठान आदि का वितरण किया गया।





