खबरवाणी
स्वतंत्रता दिवस पर नरसिंहपुर में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल करेंगे ध्वजारोहण
स्टेडियम ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह
नरसिंहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल होंगे। मंत्री श्री पटेल प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मंत्री पटेल का प्रातः 8:55 बजे समारोह स्थल पर आगमन होगा। इसके बाद 8:56 बजे राष्ट्रगीत का गायन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रधुन एवं सलामी दी जाएगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारों को आकाश में छोड़ा जाएगा।
परेड और मार्च पास्ट रहेगा मुख्य आकर्षण
प्रातः 9:05 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड निरीक्षण के लिए अनुरोध किया जाएगा और 9:07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9:10 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 9:25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया जाएगा। प्रातः 9:30 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव का राज्य की जनता के नाम संदेश होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण
समारोह में प्रातः 10:15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद प्रातः 10:30 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रातः 10:52 बजे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन होगा तथा 10:56 बजे राष्ट्रगान के साथ मंचीय कार्यक्रम का समापन होगा। मुख्य अतिथि मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रातः 11 बजे समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।





