Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नागद्वार जा रही पर बस पथराव करने वालों पर हो कार्रवाई, सौपा ज्ञापन 

By
On:

खबरवाणी

नागद्वार जा रही पर बस पथराव करने वालों पर हो कार्रवाई, सौपा ज्ञापन 

 

मुलताई। मुलताई से धनगौरी मेले की सवारी लेकर जा रही यात्री बस के चालक के साथ गाली गलौज कर चैन एवं 2हजार 5सौ रुपए छीनकर बस पथराव करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बस स्टैंड व्यापरी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में बस स्टैंड के व्यापारियों एवं पीड़ित ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया शैलेश खंडारे खान बस कं. एमपी 48जेड बी 9263 का बस चालक है, उसके साथ परिचालक पंकज डांगे निवासी खेडली बाजार 12 अगस्त की रात गाडी लेकर रेल्वे स्टेशन पर गया था जहा पर मेले की सवारी धनगौरी मंदीर मोरखा जाने की लिए बैठी थी। रात्रि 11:30 बजे कुछ लोग रेल्वे स्टेशन मुलताई चौक पर आए और चालक को मारपीट कर उसके गले की चांदी की चेन सोने का लाकेट सहित छीन ली एवं बस में सवारी को भी गन्दी गन्दी गाली गलौच व अभद्रता की। अनावेदक द्वारा सवारी लेकर धनगौरी मंदिर जाते समय 12:15 बजे बाडेगॉव जोड पर बस पर दोनो तरफ से पथराव किया जिससे बस के कांच भी फुट गए एवं सवारी को भी चोट आई है। पथराव के बाद चालक बस लेकर तत्काल मुलताई थाना पहुंचे जहाँ उपस्थित पुलिस कर्मीयों ने घायल यात्रियों का नहर की सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। ज्ञापन में बस पर पथराव करने वाले एवं बस चालक की चांदी की चेन व सोने का लाकेट दाहित 2 हजार 5 सौ रुपए छीनने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News