खबरवाणी
युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित हुई बैठक, युवाओं ने किया रक्तदान
नरसिंहपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर स्थापना दिवस मनाया गया एवं रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत युवा कांग्रेस के ध्वज वंदन के साथ हुई, जिसके पश्चात युवा साथियों ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। वरिष्ठ नेताओं ने युवा कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने, युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन दिया। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक पटेल ने युवा कांग्रेस के गठन और उसके बाद पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, डॉ. संजीव चाँदोरकर, विजय आज़ाद, अजय मालवीय, देवेंद्र शुक्ला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू, ग्रामीण अध्यक्ष धनीराम पटेल, शहर अध्यक्ष रोहित पटेल, सेवादल जिला अध्यक्ष अतुल चौरसिया, जनपद उपाध्यक्ष कनछेदी पटेल, पार्षद अस्सु नेमा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पटेल,
कांग्रेस प्रवक्ता अजय दुबे, आशीष गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष शिवम राय, एन एस यू आई अध्यक्ष जिला अध्यक्ष ईशान राय, अंकुर बटरी, प्रियांक कहार, नरसिंहपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम ठाकुर, गाडरवारा विधानसभा अध्यक्ष शाश्वत राय, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सुनी केसरवानी, जिला महासचिव संजय मेहरा, गोलडी खान, पलाश पटेल, अंकित पटेल, अभिषेक गुप्ता , गिलु यादव एवं नंदगोपाल यादव सहित जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीति, कार्यक्रमों एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित एवं समाजसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।





