खबरवाणी
शोभायात्रा निकालकर आस्था एवं हर्षल्लास के साथ मनाई महावीर जयंती
मुलताई।पवित्र नगरी मे सोमवार को सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को महावीर जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकालकर जैन मंदिर मे जयंती मनाई गई। इस दौरान भगवान महावीर की प्रतिमा को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण कराया।शोभायात्रा जैन मंदिर से निकलकर थाना रोड से होते हुए बसस्टैंड से वापस मुख्य मार्ग से होते हुए जैन मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। जैन मंदिर परिसर मे सोने-चांदी के कलश से भगवान का जलाभिषेक किया गया और मंदिर में ध्वज लगाया गया।गौरतलब है जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती चैत्र मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को मनाई जाती है। श्रद्धालुओं ने बताया कि महावीर स्वामी ने 12 वर्षों का कठोर तप कर अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त की थी।भगवान महावीर ने विश्व को पंचशील का सिद्धांत दिया, जिसमें सत्य, अहिंसा, अचौर्य (चोरी न करना), अपरिग्रह (वस्तुओं के प्रति आसक्ति न रखना) और ब्रह्मचर्य का पालन शामिल है। इन सिद्धांतों को अपनाकर मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर जॉन मंदिर परिसर मे पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमे बड़ी संख्या मे श्रद्धालू उपस्थित रहे।





