Madhuri Dixit Hair Mask: 90 के दशक से लेकर आज तक अगर किसी एक्ट्रेस के बालों की सबसे ज्यादा तारीफ हुई है, तो वो हैं माधुरी दीक्षित नेने। उम्र बढ़ने के बावजूद उनके बाल आज भी घने, मुलायम और चमकदार दिखते हैं। इसका राज़ कोई महंगा ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि एक देसी घरेलू हेयर मास्क है, जिसे माधुरी खुद घर पर बनाती और लगाती हैं। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ तीन आसान चीज़ें लगती हैं।
माधुरी दीक्षित का होममेड हेयर मास्क क्या है
माधुरी दीक्षित ने खुद एक वीडियो में बताया कि वह यह हेयर मास्क अपने बालों की केयर के लिए इस्तेमाल करती हैं। यह मास्क बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक पोषण देता है और रूखे, उलझे बालों को मिनटों में सॉफ्ट बना देता है। अगर आपके बाल फ्रिज़ी रहते हैं या कंघी करते समय टूटते हैं, तो यह नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है।
हेयर मास्क बनाने का आसान तरीका
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए
एक पका हुआ केला लें और अच्छे से मैश कर लें।
अब इसमें एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। ध्यान रखें ज्यादा तेल न डालें, वरना बाल धोने में दिक्कत होगी।
अब इसमें आधा चम्मच शहद डालें और अच्छे से मिक्स करें।
बस, आपका हेयर मास्क तैयार है। यह नुस्खा पूरी तरह नेचुरल और केमिकल-फ्री है।
हेयर मास्क लगाने का सही तरीका
इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। स्कैल्प में ज्यादा मसाज करने की जरूरत नहीं है।
15 से 20 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें।
इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें और जरूरत हो तो माइल्ड शैम्पू इस्तेमाल करें।
पहली बार में ही बाल सॉफ्ट और स्मूद महसूस होंगे।
इस हेयर मास्क के जबरदस्त फायदे
केला – इसमें पोटैशियम और सिलिका होता है, जो बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाता है।
नारियल तेल – डैंड्रफ कम करता है, बालों में जान डालता है और धूप व हीट से होने वाले नुकसान से बचाता है।
शहद – बालों को नेचुरल कंडीशनिंग देता है और फ्रिज़ी बालों को स्मूद करता है।
Read Also:युग निर्माण योजना मनुष्य की नहीं भगवान की बनाई हुई है सफल होकर रहेगी
कितनी बार लगाना चाहिए यह मास्क
माधुरी दीक्षित के मुताबिक वह यह हेयर मास्क 15 से 20 दिन में एक बार लगाती हैं।
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे और उलझे रहते हैं, तो आप इसे हफ्ते में एक बार भी लगा सकते हैं।
दो-तीन बार इस्तेमाल करने के बाद आपको खुद समझ आ जाएगा कि आपके बालों को कितनी जरूरत है।





4 thoughts on “Madhuri Dixit के खूबसूरत बालों का राज़: घर पर बना ये हेयर मास्क करेगा कमाल”
Comments are closed.