Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लायंस क्लब ने पौधरोपण कर लिया पालने का संकल्प 

By
On:

खबरवाणी

लायंस क्लब ने पौधरोपण कर लिया पालने का संकल्प

मुलताई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से लायंस क्लब मुलताई द्वारा शेरगढ़ में पौधरोपण कर पौधों को पालने का संकल्प लिया गया। लायंस क्लब द्वारा बीते कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी सेवा श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष क्लब द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया।जिसमें क्लब के सदस्यों के साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।क्लब सदस्यों ने कहा वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव भी हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News