खबरवाणी
अंधारिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
आमला। तहसील विधिक सेवा समिति, सिविल न्यायालय आमला द्वारा ग्राम पंचायत अंधारियाँ में कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं अभिनव समाज कल्याण संगठन अंधारियाँ के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर को प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश आमला सुश्री चारु व्यास ने संबोधित करते हुए उपस्थित जनों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज, दुर्घटना बीमा एवं दावा, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी किया।
उन्होंने सरल एवं सुलभ न्याय की अवधारणा को समझाते हुए बताया कि आमजन तक न्याय कैसे पहुंचे और नियम-कानून की जानकारी क्यों आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नरेन्द्र गढ़ेकर द्वारा न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बी.आर. देशमुख ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्या गायत्री हाथिया, श्रीमती शीतल कवड़े, पीएलवी निर्मला नारे, मेंटर एवं पीएलवी घनीराम गढ़ेकर, अखिलेश झाड़े, कार्तिकराम बरपेटे, प्रमोद सोनारे, शिक्षक एस.आर. मोहबे, राजू उइके, सुरेन्द्र धुर्वे, प्रशांत तरकसवार, पूनम पाल, सुजाता देवहरे, सुप्रिया, कल्पना उइके, सिम्पल जैन, मीना पवार सहित महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं स्कूल के कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।





