बॉलीवुड एक्टर Kartik Aaryan इन दिनों अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। ग्वालियर में हुए इस शादी समारोह में कार्तिक ने जमकर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर उनके डांस की वीडियो खूब वायरल हो रही है। भाई-बहन की यह बॉन्डिंग लोगों को दिल जीत रही है। कृतिका जहां प्रोफेशन से डॉक्टर हैं, वहीं उनके होने वाले पति कौन हैं, यही सवाल हर किसी के मन में है।
कौन हैं कार्तिक आर्यन के जीजा तेजस्वी सिंह?
कृतिका तिवारी ने जिनसे शादी की है, उनका नाम है तेजस्वी सिंह। तेजस्वी दिखने में स्मार्ट होने के साथ-साथ एक बेहतरीन करियर वाले प्रोफेशन में हैं। यही वजह है कि शादी के बाद से लोग उनके बारे में ज्यादा जानने को उत्सुक हैं। कार्तिक के फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनके जीजा करते क्या हैं।
तेजस्वी सिंह प्रोफेशन से एयरप्लेन पायलट
तेजस्वी सिंह पेशे से एयरप्लेन पायलट हैं। वे एक कमर्शियल पायलट के तौर पर काम करते हैं और अपने काम के प्रति बेहद समर्पित माने जाते हैं। आसमान में उड़ान भरना उनका पैशन है और यही वजह है कि लोग उन्हें “Kartik Aaryan का उड़ता हुआ जीजा” कहकर भी मज़ाक में बुला रहे हैं। उनका प्रोफेशन ही उन्हें एक पावरफुल और जिम्मेदार व्यक्तित्व बनाता है।
सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं तेजस्वी सिंह
पायलट होने के अलावा तेजस्वी एक डिजिटल क्रिएटर भी हैं। वे ट्रैवल, एविएशन और अपनी लाइफ से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आपको कई फोटोज मिल जाएंगी, जिसमें वे cockpit से या फ्लाइट के दौरान अलग-अलग पलों को शेयर करते नजर आते हैं। उनका सोशल मीडिया स्टाइल काफी क्लासी और प्रोफेशनल माना जाता है।
Read Also:Railway Jobs: सरकार ने दी बड़ी जानकारी
कृतिक और कार्तिक के करियर पर एक नजर
कृतिका तिवारी पेशे से हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन हैं और अपने क्षेत्र में अच्छा नाम कमा रही हैं। वहीं, उनके भाई कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी नई फिल्म “Main Tera Tu Meri Tu Meri Main Tera” की वजह से लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।





