Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Jugaad Wali Bike : खेत में जुताई करने मोटरसाइकिल में सेट कर दिया तगड़ा Jugaad

By
On:

बिना ट्रैक्टर के आसानी से हो जाएगा काम  

Jugaad Wali Bike खेतों को जोतने के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग किया जाता है, जिसमें उसके पीछे हल लगा होता है। जब ट्रैक्टर चलता है, तो वह हल धरती के अंदर घुस जाता है और मिट्टी को खोद डालता है, फिर किसान उसमें बीज डालते हैं। पर क्या आपने कभी किसी को मोटरसाइकिल से खेत जोतते देखा है? इन दिनों एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेत जोतने का अद्वितीय जुगाड़ करता नजर आ रहा है। इस व्यक्ति ने मोटरसाइकिल को ही ट्रैक्टर बना दिया! वास्तव में, उसने बाइक के पीछे लोहे का एक छोटा हल लगा दिया। लोग इस आविष्कार को देखकर कमेंट सेक्शन में हैरानी व्यक्त कर रहे हैं, हालांकि, इस जुगाड़ को लेकर लोगों की सहमति नहीं है।

वायरल हो रहा है वीडियो | Jugaad Wali Bike 

@mia_farms इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक आदमी मोटरसाइकिल को टिलिंग मशीन की तरह उपयोग करते हुए दिखाई देता है। इस जुगाड़ से सख्त मिट्टी को लूज़ किया जा सकता है, जिससे खेती का काम सरल हो जाता है। इस उपाय को बनाने में बहुत सोच-समझ की गई है।

बाइक के पीछे लगा दिया हल | Jugaad Wali Bike 

इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति ने बाइक के पीछे एक छोटे टिलर, यानी हल को लगा दिया है। वह लिवर के माध्यम से उस हल को ऊपर-नीचे कर सकता है। हल को नीचे करने के बाद, जब वह बाइक को आगे बढ़ाता है, तो जमीन पर जोताई होती है। मिट्टी हल्की हो जाती है और आसानी से बाहर आ जाती है। हालांकि, जो लोग इस वीडियो को देखे हैं, उनका कहना है कि यह खेतों में उपयोगी नहीं होगा, क्योंकि यह ज्यादा गहरा नहीं जोत सकता। हालांकि, कैप्शन से स्पष्ट होता है कि यह छोटे-मोटे प्लांटेशन के लिए तैयार की गई मशीन है। यह वीडियो अब तक 56 लाख बार देखा गया है और कई लोगों ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

Source – Internet  
For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Jugaad Wali Bike : खेत में जुताई करने मोटरसाइकिल में सेट कर दिया तगड़ा Jugaad”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News