Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

JioHotstar Subscription महंगा हुआ, लेकिन नए ऑप्शन भी आए सामने, जानिए पूरा खेल

By
On:

JioHotstar Subscription: अगर आप नया JioHotstar सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है। 28 जनवरी 2026 से नए यूजर्स के लिए प्लान महंगे हो जाएंगे, हालांकि साथ में कुछ नए और लचीले ऑप्शन भी जोड़े गए हैं।

नए यूजर्स के लिए बदली कीमतें

JioHotstar ने साफ कर दिया है कि नई कीमतें सिर्फ नए ग्राहकों पर लागू होंगी। प्रीमियम एनुअल प्लान की कीमत अब 1499 रुपये से बढ़ाकर 2199 रुपये कर दी गई है। यानी सीधे 700 रुपये का झटका। यह बदलाव 28 जनवरी 2026 से लागू होगा और पुराने सब्सक्राइबर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

मोबाइल प्लान में क्या मिलेगा

मोबाइल यूजर्स के लिए कंपनी ने सबसे सस्ता प्लान रखा है। मोबाइल प्लान अब 79 रुपये प्रति माह में मिलेगा। इसके अलावा 149 रुपये में तिमाही और 499 रुपये में सालाना प्लान भी उपलब्ध होगा। इस प्लान में सिर्फ एक मोबाइल पर ही कंटेंट देखा जा सकेगा और इसमें विज्ञापन दिखाए जाएंगे।

सुपर प्लान का पूरा हिसाब

सुपर प्लान उन यूजर्स के लिए है जो मोबाइल के साथ टीवी या लैपटॉप पर भी कंटेंट देखना चाहते हैं। इसका मासिक प्लान 149 रुपये, तिमाही 349 रुपये और सालाना 1099 रुपये रखा गया है। इस प्लान में एक साथ दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी, हालांकि विज्ञापन इसमें भी रहेंगे।

प्रीमियम प्लान में क्या खास

प्रीमियम प्लान अब सबसे महंगा लेकिन सबसे पावरफुल विकल्प बन गया है। इसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह, 699 रुपये तिमाही और 2199 रुपये सालाना कर दी गई है। इस प्लान में चार डिवाइस पर एक साथ देखने की सुविधा मिलेगी। ज्यादातर कंटेंट विज्ञापन मुक्त होगा, लेकिन लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शो में ऐड्स दिख सकते हैं।

कीमतें क्यों बढ़ाईं कंपनी ने

कंपनी का कहना है कि बीते एक साल में लोगों का देखने का तरीका बदल गया है। अब ज्यादा यूजर्स मोबाइल की बजाय स्मार्ट टीवी और बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देख रहे हैं। लॉन्च के बाद पिछले 11 महीनों में कनेक्टेड टीवी व्यूअरशिप में जबरदस्त उछाल आया है, इसी वजह से कीमतों में बदलाव किया गया है।

Read Also:Trump Exclusive: पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त, भारत से जल्द होगी बड़ी डील

अच्छी खबर यह है कि मौजूदा सब्सक्राइबर्स को राहत दी गई है। अगर उनका ऑटो रिन्यू ऑन है, तो वे पुराने दाम पर ही JioHotstar का मजा लेते रहेंगे। साथ ही अब सुपर और प्रीमियम प्लान में हॉलीवुड कंटेंट भी डिफॉल्ट मिलेगा, जबकि मोबाइल यूजर्स इसे अलग ऐड ऑन के रूप में जोड़ सकेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News