Is Leg Shaking Normal:क्या आप भी कुर्सी पर बैठते ही पैर हिलाने लगते हैं? कई बार लोग टोक भी देते हैं कि “पैर मत हिलाओ, ये अच्छी आदत नहीं है।” लेकिन क्या वाकई पैर हिलाना नुकसानदेह है या फिर इसके फायदे भी हैं? हाल ही में डॉक्टर रोहिणी पाटिल ने इस आदत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं पैर हिलाने का शरीर पर क्या असर पड़ता है।
क्या पैर हिलाना नर्वसनेस की निशानी है
अक्सर माना जाता है कि जो लोग पैर हिलाते हैं, वे घबराए हुए, बेचैन या तनाव में होते हैं। कुछ मामलों में यह बात सही भी हो सकती है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। डॉक्टर के मुताबिक, पैर हिलाना सिर्फ चिंता की निशानी नहीं है, बल्कि यह शरीर की एक नेचुरल मूवमेंट भी हो सकती है, जिससे शरीर एक्टिव रहता है।
पैर हिलाने से जलती हैं कैलोरी
डॉक्टर रोहिणी पाटिल के अनुसार, बैठकर पैर हिलाना एक तरह की माइक्रो एक्सरसाइज है। इससे शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है और आप बिना जिम जाए करीब 300 से 350 अतिरिक्त कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन और सूजन में राहत
पैर हिलाने से पैरों की मांसपेशियों में हलचल होती है, जिससे एक मसल पंप बनता है। यह पंप खून को वापस दिल तक पहुंचाने में मदद करता है। इससे पैरों और टखनों में सूजन कम होती है और ब्लड फ्लो बेहतर रहता है। डॉक्टरों के अनुसार इससे एंकल स्वेलिंग में करीब 40 से 45 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।
पीठ दर्द और शुगर कंट्रोल में मदद
जो लोग लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, उन्हें अक्सर कमर दर्द की शिकायत रहती है। पैर हिलाने से शरीर का निचला हिस्सा एक्टिव रहता है, जिससे पीठ के दर्द में भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा यह आदत इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
Read Also:Trump Exclusive: पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त, भारत से जल्द होगी बड़ी डील
कब पैर हिलाना हो सकता है खतरे की घंटी
हर बार पैर हिलाना फायदेमंद ही हो, ऐसा जरूरी नहीं। अगर पैर बिना कंट्रोल के बहुत ज्यादा हिलते हैं तो इसके पीछे वजह हो सकती है। जैसे ज्यादा तनाव, पानी की कमी, लो ब्लड प्रेशर, जरूरत से ज्यादा चाय कॉफी या शराब का सेवन। इसके अलावा शरीर में विटामिन B12, आयरन, मैग्नीशियम या पोटैशियम की कमी भी पैर हिलाने की वजह बन सकती है।





