Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Iphone 15Pro Booking 1999 रूपये में करे आईफोन की प्री बुकिंग पहले ही स्टॉक में मिलेगा फ़ोन

By
On:

iPhone 15 Pre Booking एप्पल आइफोन-15 विश्वभर में 22 सितंबर को सुबह आठ बजे लांच हो रहा है। इस फोन के लिए शहर के मोबाइल स्टोर पर 15 सितंबर से प्री बुकिंग भी शुरू हो रही है। प्री बुकिंग से पहले लोग इस फोन से जुड़ी जानकारियां हासिल कर रहे हैं। आइफोन को लेकर युवाओं में सबसे अधिक क्रेज है।

यह भी पढ़े : Desi Jugaad – फिर सुर्खियां बटोर रहा है भेड़ बकरी चराने का ये Jugaad 

Iphone 15Pro Booking 1999 रूपये में

लखनऊ,जागरण संवाददाता। एप्पल आइफोन-15 विश्वभर में 22 सितंबर को सुबह आठ बजे लांच हो रहा है। इस फोन के लिए शहर के मोबाइल स्टोर पर 15 सितंबर से प्री बुकिंग भी शुरू हो रही है। प्री बुकिंग से पहले लोग इस फोन से जुड़ी जानकारियां हासिल कर रहे हैं। आइफोन को लेकर युवाओं में सबसे अधिक क्रेज है। कुछ मोबाइल विक्रेताओं ने प्रो और मैक्स माडल की प्री बुकिंग करने से मना कर दिया है, वह केवल आइफोन 15 माडल की प्री बुकिंग कर रहे हैं।

Iphone 15Pro Booking 1999 रूपये में

आइफोन-15 बेसिक माडल की कीमत 79,900 रुपये से शुरू है, जबकि प्रो माडल एक लाख 34 हजार 900 रुपये, प्लस माडल 89 हजार 900 रुपये और प्रो मैक्स एक लाख 59 हजार 900 रुपये से शुरू है। इसमें प्रो मैक्स एक टीबी स्टोरेज के साथ एक लाख 99 हजार 900 रुपये का है। करीब एक से दो लाख रुपये के बीच के आइफोन को सबसे पहले खरीदने की इच्छा लोगों में दिख रही है।

Iphone 15Pro Booking 1999 रूपये में

दो हजार रुपये देकर लोग इसकी प्री बुकिंग करा रहे हैं। श्रीराम टावर में श्री बालाजी मोबाइल के संचालक और एप्पल फोन के अधिकृत विक्रेता जतिन जोहर का कहना है कि आइफोन की इस सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो लोग पहले से एप्पल चलाते हैं, उसमें भी इस फोन को लेकर उत्साह है। स्टोर से अभी वह केवल आइफोन 15 बेसिक माडल की ही प्री बुकिंग कर रहे हैं। प्रो और मैक्स माडल मिलना मुश्किल है, इसलिए उसकी प्री बुकिंग नहीं लेंगे।

Iphone 15Pro Booking 1999 रूपये में

लांचिंग से पहले इसकी बुकिंग कितनी होगी, इसके विषय में प्री बुकिंग खुलने के बाद ही पता चलेगा। मोबाइल शाप पर आइफोन के ग्राहक राघवेंद्र ने बताया कि फोन की कई खासियत है, सबसे बड़ी बात इस सीरीज में यूएसबी सी पोर्ट का चार्जर सपोर्ट करेगा। अब एक केबल से सभी तरह के डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा रहेगी।

Iphone 15Pro Booking 1999 रूपये में

आल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन यूपी के वाइस प्रेसीडेंट सरदार राजबीर सिंह का कहना है कि पूरे प्रदेश में इस फोन को लेकर उत्सुकता है। खासकर युवाओं को इसका इंतजार है। एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस ने जब से बगैर ब्याज के ईएमआइ पर खरीद का विकल्प दिया है, तब से 24 से 30 माह की आसान किस्त पर एक लाख रुपये के फोन की बिक्री बढ़ने लगी है। 

यह भी पढ़े : Cycle Ka Jugaad – Jugaad से बनाई बिना पैडल वाली साइकिल 

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News