खबरवाणी
आमला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन :
डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल के निर्देशानुसार नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतू राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई की और से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो गुलाबराव डोंगरे की अध्यक्षता मे इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न हुआ जिसमे महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को NSS के प्रेरणा स्त्रोत पुरुष विवेकानंद जी के बारे मे बताया कार्यक्रम की शुरुवात विद्या की देवी सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगदीश पटैया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की मुख्य वक्ता प्रो जगदीश उइके ने NSS की गतिविधि एवं शिविर मे अनुशासन के बारे मे जानकारी प्रदान की प्रो मुकेश इवने ने NSS मे रजिस्ट्रेशन बढ़ाने पर जोर दिया एवं छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया,इस अवसर पर प्रो लोकेश झरवडे, डॉ पंचम सिंह कवड़े,प्रो निधि द्विवेदी प्रो माधुरी धोटे प्रो राजा अतुलकर ,क्रीड़ा अधिकारी दीपक हथिया डॉ उमेश डोंगरे, डॉ संजय भटकर,, डॉ कल्पना बारस्कर, ,प्रो. आशीष सोनी, प्रो. देविका देशमुख , प्रो अनीता सोनपुरे प्रो. सतीश भूमरकर , श्री अभय ढिंढोरे श्रीमती शीला दवंडे ,श्रीमती पूजा दवंडे,श्रीमती अंजीर दावड़े,श्रीमती यश्वी कहार,श्री दीपक कारले,श्रीमती राशि साहू, श्रीमती मीनाक्षी भोपते,श्री भूपेंद्र चौकीकर,श्री जुबेर कुरेशी,श्री हजारीलाल भलावी, श्री महेंद्र सिंगड़े सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बहुसंख्यक विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष श्री सतीश बागड़े एवं आभार प्रदर्शन NSS छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो सुनीता सोलंकी ने किया





