Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Indian Railways Confirm Ticket : रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी सुविधा, चलती ट्रैन में मिल जाएगी कन्फर्म टिकट

By
On:

Indian Railways Confirm Ticketभारतीय रेलवे आज के समय में सबसे बड़ा ट्रांसपोर्टेशन है और आम आदमी से लेकर खास तक सभी इसकी सुविधा का लाभ उठाते हैं। किसी को छोटी यात्रा करना हो या लंबी यात्रा करना हो रेलवे से आप बड़े आराम से सफर कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों को कई सारी सुविधाएं दें रखी हैं। अगर आपको कहीं सफर करना है तो बस आप टिकट कराए और निश्चिंत होकर के सफर करें। इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. अब आपको चलती ट्रेन में भी कंफर्म सीट मिलेगी. आपको सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

आपको बता दें कि इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यात्रियों को वेटिंग या आरएसी टिकट (RAC Ticket) को कंफर्म कराने के लिए किसी TTE के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. ये सुविधा रेलवे की हैंड होल्डिंग डिवाइस (HHT) की मदद से मिलेगी. इन मशीनों से खाली सीटें रियल टाइम अपटेड हो रहीं हैं. इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिल रहा है. इसका इस्तेमाल करके रोजाना हजारों यात्रियों की टिकट कंफर्म हो रही है.

ऐसे करता है काम

दरअसल, ट्रेन में कोई यात्री किसी कारणवश सफर नहीं करता तो उसकी सीट खाली रहती है. पहले इस खाली सीट को वेटिंग वाले को टीटीई अलॉट करता था. लेकिन अब खाली सीट की जानकारी HHT डिवाइस में मिल जाती है. अगर ट्रेन में कोई सीट खाली है, तो वो वेटिंग या आरएसी वाले यात्री को मिल जाएगी. इससे यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी और उन्हें चलती ट्रेन में ही कंफर्म टिकट मिल जाएगा.

इस तरह की है टेक्नोलॉजी

बता दें कि ये नई टेक्नोलॉजी को रेलवे ने पिछले महीने शुरू किया था. HHT मशीन आईपैड की तरह होती है. इसमें पैसेंजर का चार्ट होता है. ये चार्ट लगातार अपडेट होता रहता है. इससे वेटिंग, आरएसी और कैंसिल सीटों की जानकारी अपडेट होती रहती है. ये सुविधा रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम से जुड़ी होती है. इसलिए इसपर जो जानकारी अपडेट होती है वो 100 प्रतिशत सही होती है.

Source – Internet

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Indian Railways Confirm Ticket : रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी सुविधा, चलती ट्रैन में मिल जाएगी कन्फर्म टिकट”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News