Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान कर मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

By
On:

खबरवाणी

भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान कर
मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

मुलताई। नगर के आरडी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाला परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।वही एनसी सी क्रेडिटो द्वारा ध्वजारोहण के बाद शानदार परेड की प्रस्तुति दी गई।वहीं शाला में अध्यनरत छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति पूर्ण गानों की धुनों पर श्रोता को झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान नगर के भूतपूर्व सैनिकों का स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मान किया गया। शाला प्रबंधन के नमन अग्रवाल ने बताया प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं कार्यक्रम के दौरान शाला में अध्यनरत बच्चों को शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा देश के स्वतंत्रता के लिए देश को दिए गए बलिदान के विषय में अवगत कराया जाता है जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी देश को स्वतंत्रता की कीमत समझ सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News